दीपक शाह को मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

   दुद्धी(सोनभद्र):भाजपा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए संगठन को मजबूत करने में लगी है। इसी कड़ी में रविवार की देररात पार्टी हाईकमान ने प्रदेश भर के मंडल अध्यक्ष के अहम पद पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मनोनीत किया। इस कड़ी में दीपक शाह को दुद्धी मंडल की जिम्मेदारी सौंपी। इसकी जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओ में जोश आ गया। रात से ही नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई देने के सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार की सुबह कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का संकट मोचन मंदिर पर जोरदार स्वागत किया। दुद्धी ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी ,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,पूर्व डीसीएफ अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रहरि,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू,पंकज अग्रहरि,अजय कुमार आदि पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दीपक शाह को बधाई देते हुए पार्टी की मजबूती के लिए संघर्ष करने की नसीहत दी। इसके पश्चात कार्यकर्ताओ ने दीपक शाह को फूल मालाओं से लादते हुए वहां से मां काली मंदिर तक पैदल जुलूस की शक्ल में आतिशबाजी व नारेबाजी करते हुए ले गए। मां काली का दर्शन पूजन करने के बाद नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष दुद्धी दीपक शाह व विंढमगंज के वीरेंद्र चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओ का आभार जताते हुए उन्हें सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी ने जैसे भरोसा जताया है,उसका पूर्ण ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ पालन करने में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। इस मौके पर प्रेमनारायण उर्फ मोनू सिंह,अलख कुमार,पीयूष कसेरा,मनीष जायसवाल,आमेश सिंहआदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?