कांग्रेस और अखिलेश यादव के झूठ की दीवार ढह चुकी है,जनता सच्चाई जान चुकी है: केशव प्रसाद मौर्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ब्रेकिंग

सोनभद्र। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे सोनभद्र

झारखण्ड राज्य के भवनाथपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के नामांकन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

सूबे के उप चुनाव पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव चाहे कांग्रेस के साथ लड़े चाहे कांग्रेस से अलग होकर लड़े जनता सच्चाई जान चुकी है

अब झूठ की दीवार ढह चुकी है

लोकसभा के चुनाव में भ्रमित करने का काम किए थे, उसकी असलियत जनता जान चुकी है और सभी सीटों पर कमल का फूल खिलेगा।

राहुल गाँधी पर छुटकी लेते हुये कहा की राहुल गांधी का असर कांग्रेस पार्टी पर नहीं है तो चुनाव पर क्या होगा।

तेज प्रताप यादव के मुसलमानों को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि यह लोग तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दल के लोग हैं।

मुसलमानों पर उंगली उठाने का सवाल ही नहीं है, अगर कोई गड़बड़ी करेगा तो कानून अपना काम करेगा।

अवैध खनन कोई शिकायत मिलेगी तो उसकी जांच कराई जाएगी और कार्यवाही भी होगी।

झारखंड चुनाव पर कहा कि झारखंड के भवनाथपुर विधानसभा के प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के नामांकन में उमड़ा जन सैलाब देखकर यही लगता है यह उनके जीत का प्रमाण पत्र है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?