पुरानी ईंट से माडल आवास का हो रहा निर्माण, बना चर्चा का विषय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

ब्लॉक परिसर में ही होता रहा भ्रष्टाचार किसी अधिकारी जनप्रतिनिधि ने नहीं दिया ध्यान

सोनभद्र। जनपद में  विकास खण्ड नगवां के परिसर में कई दशकों पुराने जर्जर भवन को तोड़कर उसी ईंट से माडल आवास बनाने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार आवास प्रभारी को ब्लॉक परिसर में एक माडल आवास बनवाना था ऐसा ही आवास ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास के पात्र लोगों को उसी माडल आवास जैसा ही आवास बनवाना था लेकिन ब्लॉक परिसर में ही माडल आवास में पुराने ईंट का प्रयोग कर आवास का निर्माण आवास प्रभारी द्वारा कराया जाना।

इस बात को दर्शाता है कि आवास का निर्माण एक लाख तीस हजार में बनवाना कठिन है या जानबूझकर आवास प्रभारी पुरानी ईट का प्रयोग किया जिस ब्लॉक में वीडियो हो, एडीओ पंचायत बैठते हो उसी ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख भी रहते हो क्या इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया या मौन सहमति है।


जब ब्लॉक परिसर में ही इस प्रकार के घटिया निर्माण कार्य की चर्चा लोग कर रहे है। वही लोगों का कहना है कि जब ब्लॉक में ही इतना भ्रष्टाचार है तो ग्रामीण इलाकों का क्या हाल होगा।इसकी जांच करा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?