नगर के आधे दर्जन वार्ड में चला भाजपा का महा पर्व सदस्यता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। संगठन पर्व विशेष सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत राबर्ट्सगंज नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल , सदर विधायक भूपेश चौबे व पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, कृष्णमुरारी गुप्ता द्वारा नगर के वार्ड सं0 25 में बूथ सं0 30, वार्ड सं0 17 में बूथ सं0 19 व वार्ड सं0 14 में बूथ सं0 29 पर डोर टू डोर सदस्यता अभियान चलाकर भाजपा का सदस्य बनाया गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि पदाधिकारी इस दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बना रहे है कार्यकर्ता लोगों के घरों में जा रहे है और पार्टी की विचारधारा के बारे में लोगों को बताते हुए भाजपा का सदस्य बना रहे है। भाजपा कार्यकर्ता कह सकता है दल से बड़ा देश है।
इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम सब दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में यहां सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हम पहले से ही सदस्य हैं लेकिन पुनः साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही कैडर आधारित पार्टी है। यह पार्टी वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी और समावेशी स्वरूप बनाने में सफल रही है।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, सरोज केशरी, अनुपम तिवारी, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, संजू श्रीवास्तव, अतुल पाण्डेय सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?