राजन
20 बैग और सूटकेस में भर कर ले जाया जा रहा था शराब
मिर्जापुर। जनपद की जीआरपी पुलिस ने 03110 डाउन सियालदा एक्सप्रेस जो बडौदा से सियालदा जा रही थी। ट्रेन में की दो बोगी से सूटकेस और बैग से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।
मिर्जापुर जीआरपी को सूचना मिली की 03110 डाउन शियालदा एक्स्प्रेस के कोच नम्बर 9 व 10 में भारी मात्रा में शराब तस्करी करने के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद हरकत में आयी जीआरपी ने स्टॉपेज ना होते हुए भी ट्रेन को मिर्जापुर में रोका और तलाशी ली तो सूचना सही निकली लगभग 20 बैग व सूटकेस में शराब भरा मिला। जिसे जीआरपी पुलिस द्वारा तत्काल अपने कब्जे में लिया गया । मामले में अभी पड़ताल जारी है और शीघ्र ही इसका खुलासा भी होगा ।






