मुख्य मंत्री जन आरोग्य शिविर में मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बद्री प्रसाद गौतम

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर में निशुल्क 86 मरीजों हुए लाभान्वित

सलखन (सोनभद्र) । सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन रविवार को साप्ताहिक मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य शिविर मेले में 86 महिला पुरुष, बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर के दवा वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के पहाड़ी ग्रामीण इलाकों के हर सप्ताह गरीब निरिह महिला पुरुष बच्चे निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करा कर दवा प्राप्त करने से नीम हकीम झोलाछाप डाक्टरों के शोषण शिकार से अब बच रहे हैं । जो क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने इस प्रदेश सरकार की योजना की प्रशंसा किया हैं । वहीं जिला चिकित्सालय से आये अनुभवी चिकित्सको में से मुख्य रुप से डाक्टर सतीश कुमार, राकेश सिंह फर्मास्टिट, अखिलेश राय, कमलेश कुमारी, सितारा, राजेश कुमार, दाई सोमरी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?