यर्थाथ नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गंभीर आरोपों की जांच शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कौस्तुम केशरी”लकी”

चंदौली (उत्तर प्रदेश) । जनपद चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित यर्थाथ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डा. धनंजय सिंह पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। उक्त महिला कभी, उसी कॉलेज में कार्यरत थी। मामले में कॉलेज के डायरेक्टर ने आरोपों को निराधार बताया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार एक महिला सदर कोतवाली पहुंची और यर्थाथ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डा0 धनंजय सिंह पर लज्जा भंग की और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त महिला पूर्व में उसी कॉलेज में बतौर वार्डन और रीसैप्शनिस्ट के पद पर रहकर कार्य कर चुकी थी। महिला का आरोप है कि डा0 धनंजय सिंह ने उसके साथ अनुचित हरकतें की और उसे लखनऊ ले जाने तथा आर्थिक लाभ का झांसा दिया। महिला ने कालेज छोड़ने का फैसला किया, तो उसे धमकियों का सामना करना पड़ा। मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने डा0 धनंजय सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
इस संबंध में डॉ0 धनंजय सिंह ने बताया कि महिला द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद और निराधार है। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उक्त महिला द्वारा कॉलेज में घपला किया गया था। इससे बचने के लिए महिला, झूठा आरोप लगा रही है। बहरहाल, पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?