मकान में सोये 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कार्तिकेय

अम्बेडकरनगर। जनपद में एक अधेड़ व्यक्ति की निर्मम तरीके से धारदार हथियार से रात में सोते समय हत्या कर दी गयी। हत्या की जानकारी लोगो तब हुई जब सुबह भतीजा जगाने गया तो कमरे का दृश्य देख अवाक रह गया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी पता नही चला है। हालांकि पुलिस के अनुसार हत्या किसी जानने वाले करीबी व्यक्ति द्वारा ही हत्या किए जाना की बात सामने आ रही है।

जैतपुर थाना क्षेत्र के दिनकरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय अरुण मिश्र गांव के बाहर खेत मे बने अपने नये मकान में अकेले सोए थे । आज सुबह जब उनका भतीजा उन्हें जगाने गया तो पता चला कि वह बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। हत्या की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी भी घटना स्थल पर पहुँचे और मामले की जानकारी हासिल किया।

बताया गया कि मृतक अरुण मिश्र की बेटी दिल्ली में रहती है वहा उसकी तबियत खराब थी जिसे देखने मृतक की पत्नी और बेटा दिल्ली गए हुए थे और मकान में मृतक अरुण मिश्र अकेले थे।

पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण लीड मिली है, अभी तक कि जांच में किसी जानने वाले द्वारा ही हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है,शीघ्र ही घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?