अघोषित विधुत कटौती से तंग भाजपा कार्यकर्ताओ ने सलखन विधुत सब स्टेशन पर विभाग का फूका पुतला।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बद्री प्रसाद गौतम

सलखन (सोनभद्र) । रार्बटसगंज विकास खण्ड के सलखन बिधुत सब स्टेशन पर शनिवार की दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओ ने पहुंच कर विधुत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विभाग का पुतला दहन किया। भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य डा0 सुरेश मौर्य ने नेतृत्व मे चोपन मंडल उपाध्यक्ष संदीप देव पाण्डेय, विकास चौबे, भारत देव पांडेय,नीरज देव पांडेय, कृपा शंकर पाठक,समेत मौजूद लोगो का कहना था की सलखन एंव गुरमा फिडर के बेलकप,चिरूहुली,भभाईच,गुरदह, बगनारी,करगरा मीतापुर समेत अन्य गाँवो मे अघोषित मनमाना विधुत कटौती की जा रही है दिन तो दिन रात मे बिजली नही मिल रही है।

जिससे बर्तमान समय मे भारी उमस से ग्रामीण परेशान है एंव बिजली के आभव मे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहा है।मौजूद लोगो ने आरोप लगाया की जब कोई फाल्ट होता है तो रजधन से सभी गांवो की बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। जिससे उपरोक्त गांवो मे विधुत व्यवस्था पुरी तरह टप हो जाता है ।संबधित जेई से बात करने पर समस्याओ का सामाधान नही हो पा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओ ने शासन के तय शेड्यूल के अनुसार विधुत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है उन लोगो ने मौजूद जेई को चेताया की समस्या का जल्द सामाधान नही हुआ था बडे स्तर पर विरोध-प्रदर्शन प्रदर्शन होगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1548
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?