व्यय प्रेक्षक ने लेखा रजिस्टर किया निरीक्षण, दो प्रत्याशियों को नोटिस जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। लोकसभा सामान्य निर्वाचन व दुद्धी विधान सभा उप निर्वाचन के द्वितीय दैनिक लेखा रजिस्टर का किया गया निरीक्षण। लेखा रजिस्टर मिलान में अनुपस्थित दो प्रत्याशी को नोटिस जारी किया गया। वही लोेकसभा सामान्य निर्वाचन एवं दुद्धी विधान सभा उप निर्वाचन में निर्वाचन अवधि के दौरान आज द्वितीय बार व्यय लेखा रजिस्टर का निरीक्षण किया गया।

इसी क्रम में व्यय प्रेक्षक असलम हसन आईआरएस की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 80 राबर्ट्सगंज एवं दुद्धी विधान सभा उप निर्वाचन के प्रत्याशियों के दैनिक लेखा रजिस्टर का मिलान किया गया। मिलान के दौरान व्यय प्रेक्षक असलम हसन के निर्देश में प्रत्येक अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर का निरीक्षण किया गया और एक अनुसूची तैयार की गयी।

व्यय प्रभारी वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह ने अवगत कराया है कि व्यय रजिस्टर के मिलान के दौरान लोकसभा सामान्य निर्वाचन राबर्ट्सगंज के प्रत्याशी रामशिरोमणी सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी प्रथम व द्वितीय व्यय रजिस्टर के मिलान के दौरान अनुपस्थित रहें, जिससे उनके व्यय रजिस्टर का मिलान नहीं हो सका। व्यय रजिस्टर मिलान के दौरान अनुपस्थित रहने पर प्रत्याशी को नोटिस जारी करने की कार्यवाही के साथ ही इनके द्वारा लिये गये गाड़ी की परमिशन वापस लेने की कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार से विधान सभा दुद्धी उप निर्वाचन से भाजपा प्रत्याशी श्रवण कुमार व्यय रजिस्टर मिलान के समय अनुपस्थित रहें। जिस कारण इनको नोटिस जारी की कार्यवाही की गयी है।

उन्होंने बताया कि तृतीय व्यय रजिस्टर का निरीक्षण 29 मई बुधवार को सुबह 10.00 बजे से 05.00 बजे तक किया जायेगा। व्यय रजिस्टर मिलान के दौरान समस्त प्रत्याशियों को उक्त निर्धारित तिथियों में व्यय रजिस्टर मिलान हेतु सम्बन्धित प्रत्याशी व प्रतिनिधिगण को उपस्थित रहने को कहा गया है। जिससे व्यय रजिस्टर का मिलान हो सके।

इस मौके पर सहायक व्यय प्रेक्षक ब्रृजभूषण तिवारी, लाईजिनिंग आफिसर ईश्वर चन्द्र शर्मा, लेखाधिकारी अजय कुमार यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह पार्टी के प्रत्याशी व प्रतिनिधिगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?