लोकतंत्र के चुनाव में सुशासन बनाम कुशासन की लड़ाई:पूर्व विधायक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

सोनभद्र। रावर्ट्सगंज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में आज पूर्व विधायक एवं मिर्जापुर-सोनभद्र जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल ने घोरावल के विभिन्न इलाकों – ग्रामों में जनसंपर्क किया।


सपा नेता पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश ने पटना के गांधी मैदान में इमरजेंसी के खिलाफ शंखनाद किया था उसी प्रकार इस बार पुनः उसी गांधी मैदान पटना से इण्डिया गठबंधन का उद्घोष किया गया तथा जो स्थिति इमरजेंसी काल में रही आम जनता के लड़ाई की, ठीक वही स्थिति इस बार मोदी सरकार के विपरीत साफ दिखाई दे रही है।

सपा नेता पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता में इसी की पुनरावृत्ति करके कहा कि इस बार लोकतंत्र पर्व का यह महायुद्ध सुशासन बनाम कुशासन ही है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय से आजतक हमने न तो ऐसा देखा और न ऐसा सुना कि बगैर जाति, वर्ग, धर्म, संप्रदाय अथवा मुद्दा के आम आवाम इस तरह जनतांत्रिक प्रणाली के महासमर में उतरी हो लेकिन इस बार 2024 में संसदीय चुनाव का ऐसा मैदान -ए – जंग स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है।


जनसंपर्क के दौरान शेषधर पाल, लोकनाथ पाल, दयाशंकर रौनियार, लोलारक बैसवार, इनामुल हक अंसारी आदि लोग शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?