भाजपा सरकार में महिलाएं चौका से चौपाल पर आ गई है:निर्मला पासवान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। लोकसभा के महिला मोर्चा का सम्मेलन ओबरा विधानसभा के ओबरा में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि निर्मला पासवान विधान परिषद सदस्य  ने कहा कि महिला शक्ति आज किसी से कम नही है, महिलाओ को सशक्त करने का काम अगर कोई कर रहा है तो वो नरेन्द्र मोदी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं के मान सम्मान के लिए अनेको कार्य कर रहे है। भारत कि मातृ शक्ति का शौर्य गाथा पूरा विश्व जानता है। महिलाएं चौके से चौपाल पर आ गयी है पहले बेटी के पैदा होते ही उसके शादी की चिंता माता पिता को सताती थी नरेन्द्र भाई मोदी ने सोच को बदला और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की सोच विकसित की है।

वही उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती है। भारतीय जनता पार्टी को इस उंचाई पर ले जाने मे मातृ शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। सनातन धर्म सभी को साथ लेकर चलने सभी का सम्मान करने का संदेश देता है। आधी आबादी के शत प्रतिशत मतदान के लिए महिला मोर्चा को युद्ध स्तर पर लगना होगा। महिला मोर्चा ने हमेशा संगठनात्मक स्तर पर अपनी योग्यता साबित कि है अब समय है कि एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर चुनाव अभियान मे लग जाये।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि समाज मे महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किया है। महिला सशक्तिकरण के लिए लोकसभा और विधानसभा मे 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति बंदन अधिनियम संसद मे पारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार मे महिला अपराध मे कमी आयी है। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है। आज देश और प्रदेश दोनो सरकारो मे महिलाएं है उनके हितों को ध्यान मे रखकर अनेको जनकल्याणकारी योजनाएं बनायी जाती है।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी व छानबे विधायक रिंकी कोल ने कहा कि पिछली सरकारों ने महिलाओं को सिर्फ घर तक सीमित कर दिया था नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद उन्हे सशक्त बनाने का अभियान चला और आज मातृशक्ति का गांव से लेकर देश व समाज के विकास मे महत्वपूर्ण योगदान दिख रहा है।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देकर नरेन्द्र मोदी ने बेटियों के प्रति समाज के संकिर्ण सोच को बदला है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभा रहीं है यह कार्य नरेन्द्र मोदी के विजन के कारण ही संभव हो रहा है। मातृ शक्ति का सम्मान देने का ऐतिहासिक काम नरेन्द्र मोदी ने किया है मातृशक्ति ने भी मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।


इस अवसर पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने आये हुये सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। वही भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने मुख्यअतिथि सहित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

ओबरा की वरिष्ठ समाजसेविका बंदना वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की नितियों से प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। उनको मुख्य अतिथि निर्मला पासवान, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस सम्मेलन को मुख्य रुप से लोकसभा प्रभारी रामप्रकाश दूबे, लोकसभा संयोजक अमरेश पटेल, ओबरा विधानसभा प्रभारी मधुकर पाण्डेय, काशी क्षेत्र कि महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह व संचालन कार्यक्रम संयोजिका मीनू चौबे ने किया।


कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, उमेश सिंह पटेल, सतीश पाण्डेय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, पूर्व चेयरमैन ओबरा प्रानमती देवी, अपना दल एस जिलाध्यक्ष महिला मंच संजू कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा उषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर सुषमा गोंड, पूनम, हेमलता, सुनीता पाण्डेय, शबनम मिश्रा, प्रमिला जायसवाल, आशा विश्वकर्मा सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?