टाटा डीसीएम से 85 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O सीओ सीटी पर्यवेक्षण में चोपन पुलिस व एसओजी टीम ने कि करवाई

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में आगामी होली त्यौहार के दृष्टिगत थाना चोपन पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था मगलवार दोपहर बाद वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर डाला की ओर से आ रही डीसीएम वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक द्वारा वाहन न रोकते हुए तेज गति से सलखन की ओर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए उक्त वाहन को पटवध इंडियन पेट्रोल पम्प से लगभग 100 मीटर आगे रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई।


तलाशी के दौरान वाहन में लदे शीशे के कबाड़ के पीछे छिपाकर रखे 04 प्लास्टिक बोरों में कुल 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग ₹17 लाख आँकी गई है। वाहन सहित कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग ₹37 लाख है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं नगद धनराशि भी बरामद की गई।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर विभिन्न धाराओ के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
बंशीघर बेहेरा पुत्र रवि बेहेरा निवासी ग्राम कंडलीमुण्डा, थाना हण्डपा, जिला अंगुल (उड़ीसा)
वांछित अभियुक्तगण:
02 व्यक्ति (नाम-पता अज्ञात)
पूछताछ का संक्षिप्त विवरण:
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त वाहन का चालक है। सोमवार को उड़ीसा से शीशे का कबाड़ लादकर फिरोजाबाद जा रहा था। रास्ते में उड़ीसा के बौध बिहार बाजार में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और वाराणसी तक गांजा पहुँचाने के बदले ₹30,000 देने का प्रस्ताव दिया। दोनों व्यक्तियों ने वाहन की तिरपाल खोलकर शीशे के कबाड़ के बीच चार बोरियों में गांजा छिपा दिया और वाराणसी में मिलने की बात कहकर चले गए।
गिरफ्तारी करने वाली टीम मे
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, थाना चोपन, उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी, उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव, अजय सिंह यादव, वीरेन्द्र कुमार सरोज, सच्चिदानन्द मिश्रा, सतीष पटेल, रितेश सिंह पटेल, चालक अजीत यादव मय एसओजी टीम।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?