नौगढ़ चकरघट्टा थाना क्षेत्र के कुड़वा नदी में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर (कुड़वा) नदी के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की कुड़वा नदी में डूबने से मौत हो गई।

(घटना का विवरण)
रविवार की शाम को वृद्ध महिला माजिदन पत्नी अली हुसैन कुड़वा नदी के आसपास घूम रही थी।अचानक पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में गिर गई और डूबने लगी। आसपास किसी के न होने से उनकी पुकार किसी ने नहीं सुना, जिससे उनकी नदी में डूब कर मृत्यु हो गई।

(पुलिस कार्रवाई)
जब शव पानी के ऊपर तैरने लगा, तब आसपास के लोगों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चकरघट्टा थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने महिला के शव की फोटो आसपास के गांव में भेज कर शिनाख्त करने का प्रयास किया, जिससे उक्त महिला की पहचान माजिदन पत्नी अली हुसैन निवासी रतहरा थाना पन्नूगंज जिला सोनभद्र के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया, जो तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई।

Leave a Comment

1363
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?