अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अन्तर राष्ट्रीय स्तर पर कोडीन कफ सिरफ की तस्करी करने वालो पर एसआईटी टीम द्वारा कोडीन कफ सिरप मामले में लगातार कार्यवाही की जा रही है। एसआईटी टीम द्वारा एक बड़े अंतरराज्यीय एवं क्रॉस-बॉर्डर ड्रग नेटवर्क का खुलासा करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया है। थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में शामिल ड्रग माफिया शुभम जायसवाल के दो करीबी संस्कार वर्मा और विनोद कुमार वर्मा निवासी प्रयागराज को सोनभद्र एसआईटी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी के जांच के दौरान पता चला कि दोनो आरोपियों द्वारा बांग्लादेश बॉर्डर के इलाके में (अगरतल्ला, त्रिपुरा) के लिए कुल 59,675 शीशियां को भेजा गया था।
बताते चले कि रावर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 18 अक्टूबर 2025 को वाहन चेकिंग के दौरान दो कंटेनर से जिसमे चिप्स और नमकीन की पेटियों के बीच कोडीन कफ सिरफ छिपा कर रखा गया था को पकड़ा गया। इस मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा संगठित तरीके से दिल्ली स्थित वान्या इंटरप्राइजेज के माध्यम से कोडीन युक्त एस्कफ कफ सिरप की बड़ी खेप लेकर दूसरे प्रदेशों में तस्करी किया जाता था , तस्करी को छिपाने के लिए नशीले कफ सिरप को नमकीन/चिप्स के इनवॉइस पर कंटेनरों में छिपाकर बांग्लादेश के बार्डर अगरतल्ला, त्रिपुरा की ओर भेजा जा रहा था। यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय होकर नशाखोरी के लिए कोडीन युक्त कफ सिरप की आपूर्ति कर रहा था।
इस सम्बंध में अनिल कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसआईटी द्वारा कोडीन कफ सिरफ मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। यह दोनो आरोपी 18 अक्टूबर 2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से 1,19,675 शीशियां के रूप में दो कंटेनरों से बरामद हुआ था ,जिसमे यह वांछित थे। इन दोनो आरोपी द्वारा अबतक अवैध रूप से डायवर्जन कर बांग्लादेश बॉर्डर के इलाके अगरतल्ला, त्रिपुरा के लिए कुल 59,675 शीशियां को भेजा गया था।






