सी एस पाण्डेय
बभनी (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के फरीपान गांव में 50 वर्षीय अर्धविक्षिप्त महिला का शव बाउली में उतराया मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
थाना क्षेत्र के फरीपान गांव निवासी 50 वर्षीय राम कुंवर पुत्री स्वर्गीय हरख लाल गोड़ का शव घर से 250 मीटर दूर स्थित बाउली में उतराया मिला। महिला अर्धविक्षिप्त थी ।अक्सर वह गांव में भटकती रहती थी। शनिवार की दोपहर वह घर से निकली थी वापस नहीं आयी।घर वालों ने तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका।रविवार की दोपहर सूचना मिला की किसी का शव बाउली में उतराया मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है आंशका है कि शौच के लिए बाउली के पास गयी होगी।घटना को लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।आगे कार्यवाही किया जा रहा है।







