ज़हरीले जन्तु के काटने से 29 वर्षीय महिला की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बरवें गांव निवासी 29 वर्षीय महिला की मौत ज़हरीले जन्तु के काटने से शुक्रवार को हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।

थाना क्षेत्र के बरवें गांव में शुक्रवार की सुबह 10 बजे 29 वर्षीय फूलवन्ती पत्नि बुद्धि नारायण की मौत ज़हरीले जन्तु के काटने से हो गई। शुक्रवार की सुबह महिला अमरूद का दातुन तोड़ने पेड़ के नीचे गयी थी कि अचानक पेड़ पर बैठे ज़हरीले जन्तु ने काट लिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उपचार के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में महिला ने दम तोड दिया।महिला के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला की मौत ने बच्चो के परवरिश पर बड़ा संकट आ गया।घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।

Leave a Comment

1351
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?