उड़ीसा से महाकुम्भ व वैष्णोदेवी के 3500 किमी के पद यात्रा पर निकला 22 वर्षीय शुभम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

22 वर्षीय शुभम 3500 किमी चल कर तीर्थाटन के लिए निकला पदयात्रा पर

श्री हरिशंकर समिति के लोगों ने किया सम्मानित

बभनी। उड़िसा से कुम्भ होते विभिन्न धार्मिक स्थलों के तीर्थाटन के लिए 22 वर्षीय युवक शुक्रवार को असनहर गांव से होकर गुजर रहा था कि समिति के लोगों ने रोक लिया।और उसे सम्मानित किया।

22 वर्षीय शुभम साहु 18 दिन की यात्रा के बाद शुक्रवार को असनहर गांव पहुंचा था ।जहां चल रहे श्रीराम कथा एवं महायज्ञ में सामिल हुआ कथा के यज्ञाचार्य एवं समिति के लोगों ने युवक के साहस को सराहा और समिति ने युवक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। यज्ञाचार्य पूजनीय ब्रजदेव पांडेय ने कहा कि सनातन और धर्म जागरण के लिए निकले पद यात्रा से दुसरो को शिक्षा लेनी चाहिए।युवक को इस कार्य के लिए बधाई दी।पैरों और पीठ पर छाले होने के बाद भी पदयात्रा का साहस लिए युवक असनहर गांव पहुंचा था।शुभम नै बताया कि 18 दिन में उडिस से असनहर पहुंचा है एक दिन में चालिस किमी चलने का लक्षय है उडिसा से वैष्णव देवी मन्दिर तक 3500 किमी पदयात्रा का लक्ष्य है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अरविंद दूबे, चन्द्रशेखर, मन्दिर के पूजारी राजेन्द्र शुक्ला, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?