नेत्र परीक्षण शिविर में 203 मरीजों का हुआ जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। श्री सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकी कुंड, चित्रकूट (सतना, मध्य प्रदेश) के तत्वावधान में पंचायत भवन सलैयाडीह में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन में कुल 203 मरीजों की आंखों की जांच किया गया।


शिविर में उपस्थित नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार पांडे के नेतृत्व में मरीजों की जांच की गई। जांच के दौरान 103 मरीजों में मोतियाबिंद पाए जाने पर उन्हें आगे के बेहतर इलाज के लिए चित्रकूट रेफर किया गया, वहीं 52 जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरित किया गया, जिससे गरीब एवं असहाय मरीजों को काफी राहत मिली।


डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार पाण्डेय ने शिविर के दौरान लोगों को आंखों की नियमित जांच, साफ-सफाई और समय पर इलाज के महत्व की जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि समय पर जांच से आंखों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इस नेत्र शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में विंढमगंज के गायत्री परिवार के सदस्यों की अहम भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में श्री रामदास कुशवाह, हुलाश राम यादव, अभिषेक प्रताप सिंह तथा किशोर सिंह (प्रधान प्रतिनिधि, सलैयाडीह) का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?