रामगढ़ सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के अईलकर गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 16 वर्षीय तमीम अंसारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तमीम सुबह घर से 50 मीटर दूर तालाब की तरफ शौच करने के लिए गया था, लेकिन घंटों तक घर वापस न आने पर खोजबीन शुरू की गई। जब घर से कुछ दूर तालाब में चप्पल और गमछा दिखा, तो ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तालाब में देखा, जहां तमीम का शव मिला। सूचना पर 112 नंबर और पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से डूबे तमीम के शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। तमीम के परिजनों ने बताया कि वह सुबह शौच करने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं आया। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब के पास उसका चप्पल और गमछा मिला, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।






