संत शिरोमणि गाड़ेंगे जी महाराज की 148वीं जयंती मनाई गयी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

महुली ( सोनभद्र)। दुद्धी ब्लाक के महुली खेल मैदान में शुक्रवार संत शिरोमणि गाड़ेंगे जी महाराज की 148 वी जयंती रविवार को धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के शुभारंभ सर्वप्रथम गाडगे जी की छायाचित्र पर मलया अर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि हीरा लाल सायन पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कहा कि गाडगे जी महान समाज सुधारक प्रेरणा पुंज है उनके बताए मार्ग स्वच्छता के प्रति किये गय उनके कार्यो धरोहर रुप में संजोकर समाज को अपनाने की अपील की शहर से लेकर कस्बे तक लोगों ने संत रविदास को याद किया राजनीतिक दलों ने भी संत की महिमा को स्मरण किया सभी ने संत रविदास जी व स्वच्छता के प्रणेता महाराज गाडगे के बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विष्टि अतिथि ब्लॉक प्रमुख दुद्धी रंजन चौधारी ने कहा कि भारत का आकाश संतों के सितारों से भरा है इन सब की ज्योति एक है संत रविदास इन सितारों में ध्रुव तारा हैं वह शूद्र घर में जन्म लेकर भी महान पंडित को भी हार स्वीकार करने को मजबूर कर दिया। संत गाडगे महाराज जी ने भी इसी तरह की 10 शिक्षाएं दी है।संत गाडगे महाराज भी संत रविदास की तरह श्रमजीवी साधु थे वह मेहनतकश करते स्वच्छता व शिक्षा पर विशेष बल दिया संत गाडगे महाराज ने ईश्वर, धर्म ,अंधविश्वास के चक्कर से दूर रहने को कहा उन्होंने कहा कि यदि पैसे की कमी हो तो खाने वाली थाली बेचकर बच्चों को पढ़ाओ ।राम विचार गौतम ने कहा कि संत रविदास कहते थे कि जिस समाज में अविद्या और अज्ञानता है उस समाज का उत्थान कभी नहीं हो सकता इसलिए सभी मनुष्यों को विद्या अर्जित करनी चाहिए।
इंजीनियर मुंशी राम ने स्वर्गीय जगदेव बाबू बिहार के लेलिन के नाम से भी जाने जाते हैं वह गरीबों शोषित , पिछड़ों और मजदूरों की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए। और पूरे कार्यक्रम मे विरहा गायकों की टीम ने अपने गानों से लोगों को दिनभर झूमाते रहे‌ इस
मौके पर नीरज कुमार कन्नौजिया, कुन्दन कन्नौजिया,सुभाष भारती,संतोष विश्वकर्मा,दयाशंकर विवेक कन्नौजिया,मनोज कुमार कन्नौजिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रह। कार्यक्रम संचालन अवधेश कन्नौजिया अध्यक्ष अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ,ने किया।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?