विष्णु अग्रहरि
दुद्धी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज तहसील सभागार में आश्रितों को सहायता राशि प्रदान की गई। तहसील क्षेत्र के कुल 129 लाभार्थियों को सांकेतिक चेक वितरण किया गया,यह धनराशि लाभार्थियों के खाते में सीधे भेजी गई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि सरकार आर्थिक मदद कर किसान परिवारों की आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में अधिकतम पांच लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही। योगी सरकार हर साल इसके बजट में बढ़ोतरी कर रही है।
विशिष्ट अतिथि श्रवण सिंह गोंड़ व चेयरमैन कमलेश मोहन, मनोज सिंह , दीपक शाह मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आकस्मक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के पश्चात उनके आश्रित परिवार पर आर्थिक संकट हो जाता है और उनके परिवार को जीवन यापन करने हेतु बहुत बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे सभी परिवारों को सरकार योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर तहसील प्रशासन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







