बच्चे को बचाने आए पिता को भी काटा, सीएचसी चोपन में इलाज जारी, ग्रामीणों में दहशत
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सरपटवा गांव में जंगली सियार के हमले से दहशत फैल गई। रविवार सुबह से देर रात तक जगली सियार ने बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं समेत करीब 10 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।
सबसे गंभीर घटना रात में हुई, जब सियार ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे को बचाने पहुंचे पिता पर भी सियार ने हमला कर दिया। दोनों के हाथ, पैर, पीठ और चेहरे पर चोटें आईं।
सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चोपन पहुंचाया गया।
सोनभद्र के सरपटवा गांव में सियार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार सुबह से देर रात तक हमले की घटनाएं सामने आती रहीं। हमले में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया है। एक ही गांव में कई हमलों के बाद ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुनसान जगहों पर अकेले न जाने की सलाह दी जा रही है।
वही डॉ. फैज, चिकित्सक, सीएचसी चोपन सभी घायलों की हालत गंभीर नहीं है। सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन और आवश्यक उपचार दिया गया है।









