नगर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में होगा युवा संवाद, संगठन विस्तार युवाओं की भूमिका पर होगी चर्चा
सोनभद्र। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल का सोनभद्र आगमन हो रहा है। वे स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह, रॉबर्ट्सगंज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होंगे।
कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए संगठन के विस्तार, युवाओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। युवा संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना, उनकी समस्याओं एवं विचारों को सुनना तथा राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 24 अक्टूबर 2026 को दौरा इस प्रकार है मिर्जापुर से सोनभद्र शाहगंज तिराहा (राजगढ़) सरदार पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण
-दोपहर 12:00 बजे – हिन्दुवारी तिराहा पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत
-अपराह्न 12:15 बजे – रॉबर्ट्सगंज बाजार स्थित मां शीतला देवी दर्शन-पूजन
-अपराह्न 12:30 बजे – सिंचाई विभाग स्थित भारत रत्न चौ० चरण सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण (बडौली चौराहा, रॉबर्ट्सगंज)अपराह्न 12:45 बजे युवा संवाद, विवेकानंद प्रेक्षागृह, रॉबर्ट्सगंज,सायं 4:00 बजे – प्रदेश महासचिव युवा रालोद विवेक चतुर्वेदी के आवास (वार्ड नं-22, निराला नगर) पर भेंट

इस अवसर पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहेंगे।
युवा राष्ट्रीय लोकदल, सोनभद्र ने सभी युवा साथियों एवं पदाधिकारियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।
यह जानकारी युवा रालोद के महासचिव प्रयागराज क्षेत्र (कार्यक्रम आयोजक) पवन शुक्ला ने दी।









