कबरी में धूमधाम से मना बाल दिवस, बाल मेले में बच्चों ने लगाई दुकानें

IMG 20261114 WA0022
IMG 20261114 WA0022

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, खेलकूद और बाल मेला रहा आकर्षण का केंद्र

सोनभद्र। शनिवार को पं0 जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को पं0 विद्याधर इंटर कॉलेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी एवं प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी के द्वारा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें ‘खेलकूद’ एवं ‘बाल मेला’ प्रमुख रहा।
बाल मेला में कुछ छात्र/छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की दुकानों को सुसज्जित करके लगाया तो शेष छात्र/छात्राओं ने ग्राहक के रूप में सामानों को खरीदा। इस प्रकार सभी छात्र उत्साहित एवं प्रसन्नचित्त दिखाई दे रहे थे।
छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी ने बताया कि भारत के लोगों को राष्ट्र नायक पं0 जवाहरलाल नेहरू के द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ को अवश्य पढ़ना चाहिए, जिससे लोगों को नई सीख मिलेगी।
प्रधानाचार्य ने कहा कि “छात्रों को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करना भी अत्यावश्यक है, जिससे बच्चे अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों को समझने के साथ-साथ भविष्य के लिए तैयार हो सकें।”
इस अवसर पर श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, कृष्ण देव, सगीर खान, शशि पटेल, चंद्रभान देव, मनीष दूबे, पूजा सिंह, निधि सिंह, पूजा पाण्डेय, श्वेता सिंह, पूजा भारती, पायल सोनी, नेहा पाण्डेय, वैष्णवी, श्रेया पाण्डेय आदि अध्यापक/अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?