
Ayodhya Ram Mandir: आज अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद न सिर्फ देश बल्कि विदेश तक माहौल राममय हो गया है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नेपाल स्थित माता सीता की नगरी जनकपुर में अयोध्या जैसा भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है. माता सीता की नगरी जनकपुर में राम भक्त बड़े ही उत्साह के साथ झूम रहे हैं. जनकपुर में उत्साह का आलम यह है कि सुबह से ही लोग इस खास पल को कभी नहीं भूलने वाला लम्हा बनाना चाहते थे.







