मुंबई में छत से गिरकर युवक की मौत, घरवालों ने शव लेने से किया इनकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सागोबांध, सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के बहेराडोल गांव से राजू पुत्र लक्ष्मण (21) अपने जिविकोपार्जन के लिए गांव के कुछ लड़कों के साथ मुंबई गया था। बीते बुधवार 25 मार्च को तेरह मंजिल छत से राजू गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक के पिता लक्ष्मण ने बताया कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने बहलाकर पाइप लाइन में ले गया था। शुक्रवार को शाम छः बजे जब एंबुलेंस शव लेकर पहुंची तो स्वजनो द्वारा एंबुलेंस को मुआवजा के लिए रोक लिया गया। मौके पर ग्राम प्रधान दीनदयाल जायसवाल समझाने बुझाने में लगे रहे, लेकिन मृतक के परिवार वाले शव लेने से इन्कार कर रहे थे। मुआवजे की मांग को लेकर ग्राम प्रधान और गांव के लोगों ने कंपनी वालों से बात की। कंपनी वालों ने बताया कि इसके लिए मुंबई आकर क्लैम दाखिल करना होगा, लेकिन घर वाले नहीं माने। फ्रिकरवार के देर रात तक मुआवजे को लेकर गांव में पंचायत चली। इसके बाद शव पहुंचाने आये कर्मचारी द्वारा फिलहाल में तीन लाख की सहायता प्रदान की गई। शेष मुआवजा कंपनी आकर क्लैम करने पर मिलेगा। शनिवार को सुबह शव का दाहसंस्कार कर दिया गया।

Leave a Comment

1416
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?