खच्चर से टकराया बाइक सवार, युवक की हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

21 अप्रैल 2024 को हुई थी युवक की शादी

मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

मिर्जापुर।जनपद में लालगंज थाना क्षेत्र के लहगंपुर चौकी अंतर्गत कोल्हुआ गांव निवासी बाइक सवार लवकुश मिश्रा पुत्र हरिशंकर मिश्रा 32 वर्ष की शनिवार रात कटरा कोतवाली क्षेत्र स्थित जंगीरोड पर खच्चर से टक्कर हो जाने के कारण मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लवकुश अपने घर से कल चील्ह थाना क्षेत्र किसी काम से गया था। वहीं से वापस मोटर साइकिल से लौट रहा था। तभी जंगीरोड पर अचानक सामने खच्चर आ गया, जिससे उसकी बाइक से टक्कर हो गई घटना की जानकारी राहगीरों व्दारा पुलिस को दी गई पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया घटना में खच्चर की भी मौत हो गई।

उसकी शादी इसी वर्ष 21अप्रैल को हुई थी, तीन भाई और दो बहनों में वह दूसरे नंबर का था ।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?