जर्जर सड़क को लेकर घिवही के ग्रामीणो ने प्रदर्शन, मरम्मत की उठायी मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। गांव की सड़कों को मुख्य मार्गो को जोड़ने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया हो लेकिन जनपद में इसका असर कही दिखता नही पड़ता है। विकास खण्ड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत घीवही में नेशनल हाइवे से बेरियाखाड तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। बरसात के मौसम में सड़क जगह-जगह से उखाड़कर कीचड़युक्त हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों ने सोमवार को मौके पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर संबंधित अधिकारी व ग्राम प्रधान से सड़क को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग किया है। ग्रामीण वीरेंद्र यादव, चंद्रदेव गोंड, कार्तिक यादव ने कहा कि इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, बीमार मरीजों और एंबुलेंस को निकलने में भारी मुश्किल हो रही है। कई बार कीचड़ में वाहन फंस जाने से घंटों तक जाम की स्थिति बन जाती है।


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन को तेज करेंगे। उनका कहना है कि जर्जर सड़क न केवल ग्रामीणों के लिए बल्कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और स्कूल बसों के लिए भी खतरा बन चुकी है।
ग्राम प्रधान व संबंधित विभाग को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए ताकि आमजन की परेशानियां कम हो सकें।

इस मौके पर सुनील कुमार संजय कुमार प्रेम शंकर प्रहलाद यादव अरविंद यादव रामदुलारे छोटेलाल गोंड चुन्नी लाल यादव सुनील शर्मा सुरेश यादव रामलाल शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?