दो सप्ताह से खराब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन ब्लॉक के ग्राम अगोरी खास के टोला भीतरी में बिजली के हालात दिन व दिन खराब होता जा रहा है। शिकायत के बावजूद भी दो सप्ताह होने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नही बदला गया है।

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने कहा कि बिजली ना आने से आस – पास के किसानों को खेती करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। धान का बीज भी नहीं पड़ा है, समय बीतता चला जा रहा है, साथ ही छात्र छात्राओं का स्कूल शुरू हो गया है, रात्रि में पढ़ने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वही बीजेपी सरकार के वादों का पुलिंदा खुलना शुरू हो गया है,  24 घंटे का वादा बेअसर साबित हो रहा है क्योंकि आज भी से रहवासी अंधेरे का झेल डँस झेल रहे है।

इस प्रदर्शन में प्रेम साहनी, रामसूरत यादव, बहादुर, पन्ना, पप्पू भारती, बुल्लू साहनी , लाली, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?