विद्युत सेवा महा अभियान फिर से 21 व 22 जुलाई को, उपभोक्ताओं की शिकायतों का होगा समाधान अधीक्षण अभियंता ने की अपील

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । जनपद सोनभद्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। उपभोक्ता सेवा को बेहतर बनाने और समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा चलाया जा रहा “विद्युत सेवा महा अभियान” व्यापक रूप से सफल रहा है। उपभोक्ताओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया और पहले चरण में मिली सफलता को देखते हुए विभाग ने दोबारा समाधान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड सोनभद्र की ओर से जानकारी दी गई कि आगामी 21 जुलाई 2025 (सोमवार) और 22 जुलाई 2025 (मंगलवार) को जनपद के सभी खण्डीय कार्यालयों पर विद्युत सेवा समाधान शिविर लगाए जाएंगे।

शिविर में उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया जाएगा। इसमें गलत बिल, बिल सुधार, पुराने बकाये, लोड परिवर्तन, मीटर से जुड़ी समस्याएं, कनेक्शन संबंधित शिकायतें एवं अन्य उपभोक्ता सेवाओं से संबंधित मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा।

अधीक्षण अभियंता ने बताया

अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड सोनभद्र ने कहा,
“विद्युत सेवा महा अभियान उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु एक सार्थक पहल है। हमें खुशी है कि पहले चरण के शिविरों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मौके पर ही बड़ी संख्या में शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसी को देखते हुए आगामी 21 व 22 जुलाई को पुनः सभी खण्डीय कार्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हर उपभोक्ता की समस्या का त्वरित व पारदर्शी समाधान हो। मैं समस्त उपभोक्ताओं से अपील करता हूँ कि वे शिविर में जरूर पहुंचें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।”

जनसहयोग से ही सफल होगा अभियान

विभाग ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने क्षेत्रीय खण्डीय कार्यालयों में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं और त्वरित समाधान प्राप्त करें।

इस पहल को लेकर आम उपभोक्ताओं में सकारात्मकता देखी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार और भी अधिक संख्या में उपभोक्ता शिविर में पहुंचेंगे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?