अमित मिश्रा
O तेज रफ़्तार राखड़ लोड ट्रेलर घुसा दुकान में, लाखों की क्षति
O नशे में धूत चालक ट्रेलर घुसाया दुकान में, लाखों की क्षति
सोनभद्र। शक्तिनगर थाना अंतर्गत सोमवार देर रात मुख्य हाइवे खड़िया बाजार में तेज रफ़्तार राखड़ लोड ट्रेलर दो दुकानों में जा घुसा। दुकान बंद होने से जान माल का खतरा तो नही हुआ लेकिन दुकान क्षतिग्रस्त होने से लाखों की क्षति बताई जा रही है। दुकानदार रवीश गर्ग ने बताया कि दुकान बंद कर घर में चले गए थे। जानकारी रात में हुई की राख लोड ट्रेलर दुकान में घुसा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक नशे में धूत चालक राख लेकर गोरबी के लिए रवाना हुआ था लेकिन नशे में होने के कारण वह खड़िया की ओर चला आया। घटना के वक्त स्थानीय लोगों ने ट्रेलर को केबिन के अंदर से निकला तो वह नशे में धूत था और गाड़ी में नशे की बोतल भी पड़ी मिली। बताया की अत्यधिक नुकसान महावीर मशीनरी के दुकानदार जय कुमार जैन का हुआ है जिसका दुकान का शटर, अंदर का शीशा, टिन शेड के साथ अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।जिसकी अनुमानित लागत डेढ़ दो लाख की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस गाड़ी मालिक को सूचित कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।






