दो तस्कर चार करोड़ रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार, कुरियर से करते थे तस्करी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पंकज कुमार

शामली(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एसओजी टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए स्मैक की एक बड़ी खेप बरामद की है जहाँ पर पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नशा तस्करी इस पूरे नेटवर्क के तार शामली से लेकर हरियाणा और राजस्थान राज्य तक जुड़े हुए है और स्मैक की यह बड़ी खेप कोरियर के माध्यम से स्मैक तस्करों के पास पहुंची थी। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के पास करोड़ों रुपए की कीमत की स्मैक बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और नशा तस्करों के इस पूरे नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है।

जनपद में थाना कैराना क्षेत्र के गांव गंदराऊ का है जहाँ पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मकान में स्मैक की एक बड़ी खेप रखी हुई है। जिस पर पुलिस ने उक्त मकान में दबिश दी तो पुलिस को वहाँ पर करीब 8 किलों 102 ग्राम स्मैक की बड़ी खेप रखी मिली साथ ही वही पर दो तस्कर भी मिले।जिनके नाम गय्युर निवासी सनौली हरियाणा और नवीन उर्फ धोनी निवासी गांव गन्दराऊ थाना कैराना जिला शामली बताए गए है।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पकड़े गए हरियाणा निवासी तस्कर ने बताया कि राजस्थान राज्य के रहने वाले विक्रम नामक व्यक्ति के साथ उसकी फोन पर बातचीत होती थी और वह कुरियर के माध्यम से उसके घर पर स्मैक की सप्लाई देता था। जिसके बाद वह विक्रम के बैंक खाते में पैसे डलवा देता था और फिर उस स्मैक को लेकर अपने दूर के रिश्तेदार नवीन उर्फ धोनी के घर कैराना आ जाता था। जहा दोनों स्मैक तस्कर स्मैक को छोटी छोटी मात्रा में तैयार करते थे और फिर उसे जिले के विभिन्न कस्बों शहरों में बेचते थे।जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिल जाता था और पकड़ी गई खेप भी राजस्थान से कोरियर के माध्यम से आई थी। पुलिस ने दोनों स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि इस नशे की इस पूरे नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है।पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्मैक की खेप की अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 4 करोड़ दस लाख रुपए बताई जा रही है।

वही इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक शामली नागेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे स्वाट की टीम और थाना कैराना की टीम ने कैराना कोतवाली क्षेत्र के गाँव गंन्द्राऊ में एक मकान में दबिश दी और वहां से दो अभियुक्त भी गिरफ्तार हुए हैं।  पुलिस द्वारा उनके घर में सर्च किया गया तो उसमें चार करोड़ 10 लाख 20 हज़ार की स्मैक बरामद हुई है और कैराना इस मामले में काफी चर्चित रहा है और यह पूरी खेप राजस्थान से कोरियर से पानीपत में रॉ मैटेरियल भेजते हैं और वहां से कैराना में इसे सप्लाई किया जाता है। इनकी शामली, कैराना, कांधला, पानीपत मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में सप्लाई की जाती है और उनके जो फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज हैं इस सप्लाई के बारे में उनके भी तलाश की जा रही है और यह भी ट्रेस किया जा रहा है कि किस कोरियर के माध्यम से यह लोग माल को मंगाया करते थे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?