म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल-झिल्लीमहुआ मार्ग पर शुक्रवार दोपहर में हुए एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार सविंदा लाइनमैन और साथ में बैठा एक और शख्स घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० धर्मराज मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद लाइनमैन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नधीरा गांव निवासी रामप्रसाद 35 वर्ष पुत्र राम जियावन अपने गांव के ही शिवकुमार विश्वकर्मा 38 वर्ष पुत्र राजेन्द्र प्रसाद के साथ बाइक बनवाने काचन गांव आया था। बाइक बनने के बाद वापस जा रहा था तभी किरबिल-झिल्लीमहुआ मार्ग पर अचानक सामने आ रही बाइक को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गया जिससे शिवकुमार सड़क किनारे स्थित अरंडी के पेड़ से टकरा गया जबकि रामप्रसाद का पैर बाइक की लेग गार्ड में फंस गया जिससे उसका पैर टूट गया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से म्योरपुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने रामप्रसाद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि रामप्रसाद नधीरा गांव में संविदा पर लाइनमैन का कार्य करता है।






