सीएस पाण्डेय
मामला लघु सिंचाई कूप निर्माण का
मजदूरों की मजदूरी और सामग्री का का भुगतान भी बाकी
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। योगी सरकार भले ही जीरो टालरेंस का दावा कर रही हो लेकिन अधिकारियों की मिली भगत से इकदिरी छिपाया गांव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा वितीय वर्ष 2024.-25 में सिंचाई कूप निर्माण का अधूरा कर ठेकेदार ने विभाग से पूरा भुगतान करा लिया।
विकास खण्ड बभनी के इकदीरी ग्राम पंचायत के छिपिया गांव में बंशरूप खरवार और सोना बच्चा के खेत में सिंचाई कूप लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनवाया जा रहा था लेकिन ठेकेदार महिनों से काम अधुरा छोड़ कर रफ्फूचक्कर हो गया और लाखों रूपए मजदुरी और सामान का पैसा भी नहीं दिया।अब हालत यह हो गया कि कूप नहीं मौत का कुआं बना गया।सिंचाई कुप का निर्माण अधुरा होने के कारण लोगों को सिंचाई कूप का लाभ नहीं मिल रहा है अब। कूप जलमग्न हो गया।
घटना दुर्घटना को लेकर ग्रामीण आशंकित है। ग्रामीणों ने ठेकेदार विभाग के जेई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच व कार्यवाही की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार विभाग की मिली भगत से कूप का धन डकार गया और फरार हो गया। ठेकेदार ने लेबर मिस्त्री, सामग्री का आज तक भुगतान करीब तीन लाख रुपया लेकर का भुगतान भी नहीं किया।
वही ग्रामीण शिवनाथ, रामनाथ ,राधेश्याम, रघुनाथ , शोभनाथ , नयनसिह, सोनाबच्चा ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग किया है।
इस सम्बन्ध में विभाग के अवर अभियंता काशीनाथ यादव से वार्ता करने का प्रयास किया लेकिन उनके द्वारा सेलफोन नही उठाया गया।







