सी एस पाण्डेय
O- घर से बछड़ा खोजने निकला था युवक
O- तीन बहनों में एकलौता था भाई
बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में घर से दो सौ मीटर दूर किशोर का शव अमरूद के पेड़ से साड़ी के फन्दे से झुलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।
थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी 16 वर्षीय पवन पुत्र रामस्वरूप टेकाम का शव अमरूद में साड़ी के फन्दे के सहारे पेड़ से लटकता मिला। किशोर घर से सायं करीब 7.30 बजे मां के कहने पर बछड़ा खोजने निकला था।रात में लोगों ने तलाश किया।सुबह जब लोग उठे तो घर से 200 मीटर दूर अमरूद के पेड़ में साड़ी के फन्दे के सहारे लटकता शव मिला।मृतक के पिता उड़िसा काम करते हैं।तीन भाईयों में एक लौता भाई था।मृतक की मां कुसुम देवी ने बताया कि घटना के कारण नहीं पता है घटना की खबर सुनकर मां बेसुध हो जा रही थी परिजनों मे कोहराम मचा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक ने कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे घटना की के कारणों की जांच किया जा रहा है।







