सोनभद्र नगर में पैदल गश्त कर पुलिस अधीक्षक ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त कर संदिग्धों से की पूछताछ व सघन वाहन चेकिंग 

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। आगामी त्यौहारो को लेकर जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा सदर कोतवाली क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।

पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई। वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वालों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी गई। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी सुना गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में निरंतर गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाकर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। महिला एवं बालिका सुरक्षा, मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन, रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल एवं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

इस पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान के दौरान सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा,पीआरओ गोपाल जी गुप्ता, कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी अमित सिंह, कांशीराम आवास पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह सहित पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Comment

1353
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?