हनुमान जन्मोत्सव पर जन कल्याण के लिये कराया गया सुन्दरकाण्ड का पाठ कुसुम शर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा के इंद्रपुरी कॉलोनी आवास पर विधि विधान के साथ हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर सुंदरकांड का पाठ आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि जन कल्याण की भावना से हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया है।

रामचरितमानस के पांचवें अध्याय में सुंदरकांड अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसकी रचना महान संत गोस्वामी तुलसीदास ने 16वीं शताब्दी में की थी। यह एक ऐसा खंड है जो पूर्ण रूप से हनुमान जी की वीरता, भक्ति और पराक्रम को समर्पित है। सुंदरकांड में सीता माता की खोज, सुरसा का सामना, लंका में प्रवेश, अशोक वाटिका का विध्वंस और लंका दहन जैसी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन मिलता है। इन सभी प्रसंगों का गहरा आध्यात्मिक महत्व है और इन्हें अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। यही कारण है कि सुंदरकांड को एक शक्तिशाली आध्यात्मिक ग्रंथ और योग साधना का महत्वपूर्ण आधार भी माना जाता है।

इस अवसर पर रेनू सिंह,मीना,विजया, साक्षी, मनीषा, कुमकुम, कविता, मंजू समेत बड़ी संख्या में अन्य महिलाओं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Leave a Comment

1426
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?