छोटे बच्चों ने आपस में  अबीर गुलाल लगाकर मनाया होली उत्सव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। शनिवार को प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में होली का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंगों से सराबोर नजर आया। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाया।
विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद जैन ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर रहने तथा सदैव सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने भी सभी विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें त्योहारों को मर्यादा और संस्कार के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को जल की बचत करने तथा प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय एवं उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव के द्वारा बच्चों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाइयां दी। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक/शिक्षिका विद्यालय परिवार के समस्त कर्मचारियों ने प्रेम और उल्लास के साथ होली के पर्व को मनाया।

Leave a Comment

1369
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?