शक्तिनगर पुलिस ने 12 लाख की हेरोइन के साथ एक को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कोहरौल पानी टंकी के पास से अभियुक्त करन गिरि पुत्र स्व0 राजू गिरि निवासी पी0डब्लू0डी0 मोड़ शक्तिनगर थाना शक्तिनगर, उम्र करीब 20 वर्ष 12 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0 धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त ने बताया कि वह काफी समय से हेरोइन बेचने का कार्य कर रहा है तथा इसी आय से अपने शौक एवं परिवार का पालन-पोषण करता है। 27 की रात्रि में आकाश सोनकर निवासी रॉबर्ट्सगंज द्वारा उसे हेरोइन उपलब्ध कराई गई थी, जिसे लेकर वह बीना से कोहरौल की ओर पैदल जा रहा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त ने बताया कि पूर्व में वह अकरम निवासी ग्राम चिल्काडाड, थाना शक्तिनगर से भी हेरोइन लेकर बिक्री करता था। आकाश सोनकर द्वारा मादक पदार्थ बाहरी जनपद से थोक में लाकर वितरण किया जाता है तथा लाभ को आपस में बांटा जाता है। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी हेरोइन विक्रय के कारण जेल जा चुका है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कमल नयन दूबे, थानाध्यक्ष, उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी बीना, उ0नि0 रंजीत कुमार, अशोक कुमार सिंह, माधवानंद सिंह, दिनेश भारती, अक्षय यादव शामिल थे।

Leave a Comment

1369
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?