सोनभद्र। शहीदे आजम भगत सिंह जन चेतना संस्थान द्वारा रविवार को आदर्श इंटर कॉलेज, राबर्ट्सगंज पर बालकों के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और बालिकाओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
65 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रतिभाग
इस प्रतियोगिता में कुल 65 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा प्रभारी राजाराम दुबे ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वर्ण जयंती चौक पर शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु का बलिदान दिवस मनाया जाता है।
23 मार्च को होगा शहीदों का नमन कार्यक्रम
दुबे ने बताया कि 23 मार्च को शाम 5:00 बजे शहीदों का नमन कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें 551 दीप जलाकर शहीदों को नमन किया जाएगा। सोनभद्र की जो बालिका प्रथम स्थान आएगी, उसी से प्रथम दीप प्रज्वलित कराया जाएगा।
विद्यालयों के बच्चों ने किया प्रतिभा
- चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर
- एमबीएम स्कूल रावटसगंज
- आर्यन एकेडमी घोड़ी हां रावटसगंज
- डी एवी पब्लिक स्कूल रावटसगंज
- आदर्श इंटर कॉलेज रावटसगंज
- संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रावटसगंज
- ग्लेनहिल स्कूल रावटसगंज
- कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर
- श्री गंगाराम बौद्ध शिक्षण संस्थान मानपुर






