नौगढ़ महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, छात्रों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन सत्र प्राथमिक विद्यालय सेमरा, कुशही में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गुरु प्रसाद और विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक अमरनाथ यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।

मुख्य अतिथि गुरु प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सेवा भावना अपनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक अमरनाथ यादव ने बताया कि राष्ट्र सेवा और समाज सेवा के माध्यम से ही एक अच्छा नागरिक तैयार होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एनएसएस के मूल मंत्र ‘पहले मैं नहीं, आप’ के सिद्धांत पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा, सहयोग और सामाजिक जागरूकता से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

शिविर के उद्घाटन सत्र में डॉ. कृष्ण कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनीष राज बावरे, महेंद्र कुमार सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Comment

1385
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?