गांव-गांव पेड़ लगाएंगे, पर्यावरण को हम बचाएंगे: संदीप मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

“पेड़हैंतोप्राणहैं” अभियान के तहत युवाओं ने उठाया जिम्मा

सोनभद्र। सदर विधानसभा क्षेत्र-401 में “पेड़हैंतोप्राणहैं अभियान के संयोजक एवं युवा समाजसेवी संदीप मिश्रा ने बताया कि विधानसभा के बूथ नंबर-1 से लिए गए संकल्प के अनुसार, अब हर बूथ पर पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को तुरती, मझिगावा, जगदीशपुर, लिलारी, डुमरिया, नेवारी और चंद्रपुरवा बूथों पर पेड़ारोपण किया गया। स्थानीय युवाओं ने हर पेड़ की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।

संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि “हर गांव में पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का अभियान युवाओं के साथ मिलकर शुरू कर दिया गया है।” उन्होंने बताया कि इस मुहिम से अब तक सैकड़ों ग्रामीण और युवा जुड़ चुके हैं।

इस अवसर पर आकाश चौहान, सत्रुधन बिंद, विजय चौहान, पुष्पा देवी, त्रिलोकी जायसवाल, अनिल बिंद, धीरज बिंद, रामू सैनी, कृष्णा बिंद सहित सैकड़ों ग्रामवासी और युवा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1357
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?