गायत्री परिवार द्वारा गुरु पूर्णिमा पर किया गया सद्गुरु पूजन व हवन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भंडारे में भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण।

    सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मुख्यालय सोनभद्र के मां गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में आदि पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सद्गुरु पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संस्थापक, अध्यात्मिक चेतना के माध्यम से संपूर्ण विश्व में आध्यात्मिक जागृति फैलाने वाले आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा, गुरु माता के चित्र पूजन- अर्चन कर हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    इस अवसर जिला समन्वयक राजकुमार “तरुण” कहा कि गुरुजी के नाम मात्र से ही हम सब की समस्याओं का हल हो जाता है। गायत्री परिवार द्वारा आओ गढे संस्कारवान पीढ़ी अभियान से हम सबको जुड़ कर आगामी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना चाहिए। आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा ने भारत के लोगों को वेद पढ़ने का अधिकार देकर सदियों से वेद अध्ययन पर लगी रोक को हटाया।


    गायत्री परिवार के जिला सह समन्वयक अरविंद कुमार सिंह कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, श्रद्धालु का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सद्गुरु पूजन, विभिन्न संस्कार संपादित कराए गए एवं आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

    कार्यक्रम में राजकुमार तरुण, अरविन्द सिंह, दीपक कुमार केसरवानी, प्रकाश केशरी,राम देव, बंशनरायण, लालता प्रसाद, गोविंद उमर, मनोज सिंह, अरूण,मुन्श जी, गीता, कुसुम, प्रतिभा देवी, सूमन, ऊषा,रेखा, पुष्पा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    Leave a Comment

    1349
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?