अफवाह निकला जिला अस्पताल में बम होने की सूचना,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अफवाह फैलाने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद पुलिस में उस वक्त बड़ा हड़कम्प मच गया जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने डायल112 पर सूचना दिया कि जिला अस्पताल में बम रखा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल हरकत में आयी सदर कोतवाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल में सूचना के आधार पर बम की तलाश करना शुरू कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डायल 112 पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जिला अस्पताल में बम होने की सूचना दिया था,जिस पर बम डिस्पोजल स्क्वायड ,फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस बल ने निरीक्षण किया लेकिन सूचना पूरी तरह से अफवाह निकली। पुलिस अब सूचना देने वाले की पहचान करने में जुट गई है और कानून तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

जिला अस्पताल में बम होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, और डॉग स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंचे. पूरे अस्पताल परिसर की गहन तलाशी ली गई। इस घटना से अस्पताल में मौजूद मरीजों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई थी। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयासों से माहौल को शांत किया गया। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के किसी भी सूचना को न फैलाएं ।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि फोन के माध्यम से सूचना मिली थी इस जानकारी पर जांच के दौरान किसी भी प्रकार के विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु का कोई सबूत नहीं मिला। यह सूचना पूरी तरह से फर्जी थी ,फोन करने वाले की तलाश में पुलिस जुटी है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?