सोनभद्र। उ०प्र० शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के कम में सोमवार को रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र, की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का अयोजन किया गया।
तत्कम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें कमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 0, नगर पंचायत चोपन में 0, नगर पंचायत ओबर में 0, नगर पंचायत रेनुकूट में 0, नगर पंचायत पिपरी में 3. नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 1. समस्त निकायों में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। वही नपा अध्यक्ष ने बताया की गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर के सभी वार्डों में पानी की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे की रहवासियों को पानी की किल्लत न हो सके।
उक्त अवसर पर सभासद अनवर अली, अशोक कुमार, अजित सिंह, सुजीत कुमार, राजीव कुमार, आकाश, अमित दुबे आदि उपस्थित रहें।






