अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार जायसवाल को जनपद बदायू मे जनोपयोगी सेवाओं की अधिकारिता का प्रयोग करने हेतु गठित स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 05 वर्ष हेतु अथवा 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक, जो भी पहले हो, नियुक्त किया जाता है।
बताते चले कि धर्मेन्द्र कुमार जायसवाल पुत्र स्व० भोला नाथ गुप्ता, निवासी मोहल्ला ब्रह्मानगर, वार्ड नं0-19, ओम साई निवास, सोनभद्र नगर को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा-224 के अन्तर्गत गठित चयन समिति, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद बदायू मे जनोपयोगी सेवाओं की अधिकारिता का प्रयोग करने हेतु गठित स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 05 वर्ष हेतु अथवा 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक, जो भी पहले हो, नियुक्त किया जाता है।






