सोनभद्र नगर में मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई रामलीला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पहले दिन नारद मोह की लीला का हुआ मंचन

सोनभद्र। जिला मुख्यालय सोनभद्र नगर स्थित रामलीला मैदान में गुरूवार की देर रात मुकुट पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। इसके पूर्व समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने नगर के प्राचीन मंदिर ब्रह्मा बाबा और बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चन किया गया। वही रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह के लीला का मंचन हुआ। इस रामलीला देखने आए दर्शकों ने खूब आनंद लिया।

इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, संरक्षक जितेंद्र सिंह, महामंत्री सुशील पाठक, कोषाध्यष राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राम प्रसाद यादव, प्रशांत जैन, रविंद्र केसरी, संगम गुप्ता, मनोज जालान, मनीष खंडेवाल, आनंद मिश्रा, हर्ष केसरी, पवन कुमार जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1353
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?