अमित मिश्रा
नगर स्थित राजा शारदा इंटरमीडिएट कॉलेज में हुई बैठक
चुनाव अधिकारी के मौजूदगी में सर्वसम्मत से हुए मनोनीत
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राजा शारदा इंटरमीडिएट कालेज परिसर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक आहूत की गई , जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह अथवा निर्वाचन अधिकारी के रूप में मण्डलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सर्वसम्मत से लिए गए निर्णय के अनुसार राकेश कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद सोनभद्र इकाई का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए राकेश कुमार सिंह को बधाई देते हुए बताया कि संगठन के लिए जुझारू तथा शिक्षक हितों के प्रति सदैव जागरूक रहने वाले शिक्षक को और बेहतर तरीके से संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन की मजबूती व इकाई को मजबूत करने के लिए जनपद इकाई गठन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।
वहीं नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी द्वारा जो जिम्मेदारी आज दी गई है उसके लिए सभी का आभार निश्चित रूप से संगठन के मुद्दों को लेकर सदैव तत्परता के साथ आवाज उठाने का काम करेंगे अथवा संगठन के हर दुख सुख में सम्मिलित होकर सभी सदस्यों को एक साथ रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
इस मौके पर सुशील कुमार सिंह , मनोज कुमार सिंह सुशील कुमार त्रिपाठी, संजय सिंह , डॉ0 आनंद कुमार सिंह, आशुतोष सिंह ,दिवाकर सिंह, अनिल कुमार पासवान, प्रेम सिंह, संदीप कुमार, गरिमा सिंह, प्रदीप आदि लोग मौजूद रहे।







