राजन
फिल्म के टाइटल और डायलॉग पर बाह्मण समाज की आपत्ति, बैनर पोस्टर लेकर किया विरोध
मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। देश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक विंध्याचल धाम में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही फिल्म घूसखोर पंडित के टाइटल और डायलॉग्स को लेकर ब्राह्मण समाज ने अपनी नाराजगी जाहिर किया और मां विंध्यवासिनी मंदिर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ कराया साथ ही बैनर और पोस्टर के माध्यम से विरोध किया।
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के विरोध की आग विंध्याचल धाम में भी पहुंच गई है। धर्म नगरी में फिल्म के विरोध में ब्राम्हण समाज ने मंदिर प्रांगण में बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर विरोध किया। ब्राम्हण समाज ने फिल्म के नाम और इसके संवादों को बेहद आपत्तिजनक बताया है। फिल्म के कलाकारों, निर्देशक और ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ पोस्टर बैनर के माध्यम से किया विरोध
‘फिल्म का टाइटल और डायलॉग्स विवादित’ फिल्म में बेहद आप इसमें एक डायलॉग है कि ब्राम्हण लंगोट का ढीला होता है. इस तरह के विवादित डायलॉग सिर्फ ब्राम्हण समाज की छवि को खराब करने के लिए डाले गए हैं. फिल्म के टाइटल से भी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
ब्राम्हण समाज ने फिल्म के विरोध में बताया गया कि फिल्म के जरिए ब्राम्हण समाज की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. इसकी वजह से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं लेकिन मनोरंजन के नाम पर किसी समाज विशेष को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए।
बताते चले कि इस ओटीटी फिल्म घूसखोर पण्डित के मुख्य पात्र की भूमिका में मनोज बाजपेयी हैं, जो एक पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उन्हें पंडित के नाम से संबोधित किया गया है। फिल्म वैसे तो एक थ्रिलर है लेकिन इसके डायलॉग और इसके नाम को लेकर विवाद है,हालांकि अभी तक फिल्म निर्माता निर्देशक और ओटीटी की तरफ से कोई बयान नही आया है।






